संयुक्त प्रेस क्लब कार्यकारिणी की बैठक प्रेस क्लब भवन आज, सभी सदस्यों को आई कार्ड और दुर्घटना बीमा भी मिलेगा निःशुल्क

इटावा-संयुक्त प्रेस क्लब की जिला कार्यकारिणी एवं नगर कार्यकारिणी के गठन हेतु 05 अप्रैल दिन रविवार को सुबह 11 बजे से प्रेस क्लब भवन (सूचना विभाग कार्यालय) पक्का तालाब इटावा के सभागार में एक बैठक आयोजित होगी।संयुक्त प्रेस क्लब के सभी पुराने और नए सदस्यों से निवेदन है कि सदस्यता के लिए आप अपना सदस्यता फार्म भरकर अधिकृत पत्र,आधार कार्ड व दो फोटो सहित साथ में लाएं।संयुक्त प्रेस क्लब में सदस्य बनने के लिए कोई सदस्यता शुल्क नहीं देनी है,सभी सदस्य साथियों को संयुक्त प्रेस क्लब इटावा का आई कार्ड और दुर्घटना बीमा भी निःशुल्क मिलेगा।पत्रकार हितों की रक्षा के लिए कार्यरत संयुक्त प्रेस क्लब इटावा में अपने साथियों को सदस्य बनाकर पत्रकार एकता की मिशाल कायम कर संगठन को मजबूती प्रदान करें।आपकी सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है

Please follow and like us:
Pin Share