पुलिस ने चोरी की घटना 36 घंटे मे किया खुलासा,कब्जे से सोने की आभूषण सहित 10 अंगूठियां बरामद

इटावा-पुलिस ने चोरी की घटना का 36 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया। सर्राफा व्यापारी की दुकान से अंगूठी चोरी करने की घटना का त्वरित अनावरण करते हुये 1 अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 10 सोने की अंगूठियां (शत-प्रतिशत) व 1 अवैध तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद किये गए। वादी सचिन कुमार वर्मा पुत्र वीरेन्द्र सिंह वर्मा निवासी मोहल्ला महावीर नगर कस्बा व थाना भरथना पर तहरीरी सूचना दी कि थाना क्षेत्रान्तर्गत बजाजा लाइन स्थित वादी की सर्राफा दुकान से अज्ञात युवक द्वारा अंगूठी देखने के बहाने लगभग 23 ग्राम सोने की अंगूठियां चोरी करने की घटना कारित की गई थी। तहरीर के आधार पर थाना भरथना पर मु0अ0सं0 87/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था। जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी की घटना के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे थाना भरथना पुलिस टीम थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी । इसी दौरान प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्त मदन मोहन को नगला डरू तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से चोरी की गयी 10 सोने की अंगूठियां (वजन करीब 23 ग्राम) तथा 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुये । पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने आर्थिक लाभ के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से दुकान में चोरी की थी।उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध मे थाना भरथना पंजीकृत मु0अ0सं0 87/2026 धारा 303(2) बीएनएस मे धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी एवं मु0अ0सं0 89/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह थाना भरथना, उपनिरीक्षक तन्मय चौधरी मय टीम द्वारा कार्यवाही की गई

Please follow and like us:
Pin Share