कायस्थ महा पंचायत की चित्रगुप्त पूजा पाँच को

ग्वालियर…. प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को की जाने वाली चित्रगुप्त पूजा पाँच अप्रैल को शाम पांच बजे आदर्श पुरम स्थित नवनिर्मित मन्दिर में आयोजित की जाएगी. कायस्थ महा पंचायत ग्रेटर ग्वालियर के प्रचार _प्रसार व्यवस्थापक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि, महापंचायत द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी की सामूहिक रूप से पूजा अर्चना होगी जिसमें हवन, यज्ञ, महाआरती आदि कार्यक्रम होंगे. कार्यक्रम के मुख्य यजमान महा पंचायत के उपाध्यक्ष आशिम श्रीवास्तव और उनकी धर्मपत्नी आयुषी श्रीवास्तव रहेंगे. समाज के प्रकांड पंडित श्री राजेश्वर राव श्रीवास्तव द्वारा पूजा कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाएगा. महा पंचायत के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव, महा सचिव सतीष श्रीवास्तव, सह सचिव डॉक्टर जितेन्द्र सक्सेना, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, नवल भटनागर, देवेन्द्र श्रीवास्तव, जवाहर लाल श्रीवास्तव, बृजेश सक्सेना,जयदीप श्रीवास्तव,अनूप श्रीवास्तव, राजकुमार खरे, डी. पी. निगम,अशोक सक्सेना,रामजी लाल श्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव, के साथ साथ महिला विंग अध्यक्ष स्मिता श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, सुजाता सक्सेना, रमा सक्सेना आदि ने समाज बन्धुओं से अनुरोध किया है कि, सामूहिक पूजा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर प्रसाद का आनन्द लें…

Please follow and like us:
Pin Share