सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम व एसएसपी ने सुनीं समस्याएं दिये दिशानिर्देश

इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
डीएम ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाये एसएसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाये। उक्त अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार सदर राजुकमार सिंह सहित अन्य समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share