हनुमान जयंती पर कलेक्टर ने किया कन्या पूजन, श्रद्धालुओं संग खुद भी पाई प्रसादी

दतिया। गुरुवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जिले भर के हनुमान मंदिरों में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और धूमधाम से हनुमान जयंती महोत्सव मनाया गया।इसी क्रम में दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े असनई स्थित रामलला मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान हनुमान जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।इसके बाद कलेक्टर ने कन्या पूजन कर स्वयं कन्याओं को भोजन परोसा और उनका आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर वानखेड़े ने आम श्रद्धालुओं के साथ बैठकर भंडारा प्रसादी भी ग्रहण की, जिससे आयोजन में सादगी और जनसामान्य से जुड़ाव का संदेश मिला।इस अवसर पर मंदिर के पुजारी श्री कृष्ण प्रकाश लिटोरिया और रवि लिटोरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में पूरे दिन भजन-कीर्तन, पूजा- अर्चना और प्रसादी वितरण का सिलसिला चलता रहा, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Please follow and like us:
Pin Share