इटावा-ब्लॉक बढ़पुरा के प्राथमिक विद्यालय शेखुपुर जखोली में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं कक्षा पांच के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित
किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी व मिशन इकदिल ब्लॉक के संयोजक दीपक राज, ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह पाल ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें देश की सामाजिक राजनीतिक एवं आर्थिक परिस्थितियों से अवगत कराते हुए भविष्य में एक अच्छा नागरिक बनने की सलाह दी और बच्चों को समझाया कि देश से बढ़कर और कुछ नहीं होता जियो और जीने दो का मार्ग अपनाते हुए अपने देशवासियों के साथ अच्छा एवं सच्चा व्यवहार करना चाहिए और देश के विकास में अपना पूर्ण योगदान देना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ने बताया कि निपुण योजना के अंतर्गत जनपद के एक सौ पेंशठ विद्यालयों में पचास विद्यालय चुने गए हैं जिसमें शेखूपुर जखोली का भी नाम है यहां के तेईस बच्चे निपुण रहे। उपस्थित अतिथियों ने इन निपुण बच्चों को गले में मेडल डालकर सम्मानित किया। इसके बाद कक्षा एक,दो,तीन चार व पांच के प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर विद्यालय की जनपद इटावा नुमाइश पंडाल में चयनित “मिस इटावा” (सहायक अध्यापका श्रीमती नेहा कुशवाह) को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले एवं सात बाल वाटिका के बच्चों को भी सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। समारोह के दौरान सहायक अध्यापक सुरजीत सिंह, साधना गौतम, दीपका यादव, प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती डोली पाल, आंगनबाड़ी ओमवती, सहायका राम मूर्ति देवी, अभिभावक राजीव कुमार, गजेंद्र सिंह, ममता, उषा, प्रियंका, पार्वती, करिश्मा, शनि, प्रीति, भारती, प्रमिला, दीप्ति, रजनी, मधु, संध्या, नीलम आदि उपस्थित रहे।
प्राथमिक विद्यालय शेखूपुर जखोली में विदाई समारोह संपन्न

