बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं अच्छे संस्कार देने के प्रति सजग रहे हैं अध्यापक – शरद बाजपेयी

इटावा- प्राइमरी पाठशाला चौखर कुआं में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ सभासद एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेयी ने मां सरस्वती के चित्र पर फूलमाला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया प्रधानाचार्य नुसरत खान ने पुष्प भेंट कर व अभिभावक ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति किए।भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि आज के दिन जब बच्चों का परीक्षा फल आता है तो ये उनके परिश्रम के फल का दिन होता है जिसका बच्चे व अभिभावक दोनों ही बहुत उत्सुकता से इंतजार करते हैं , शरद बाजपेयी ने कहा कि मैं सभी प्रधानाचार्य व अध्यापकों से यही निवेदन करूंगा कि वह अपनी तरफ से बच्चों को ऐसी एक्टिविटी कराएं जिससे बच्चे और पारंगत बने चाहे वह खेल हो, मनोरंजन हो या पढ़ाई हो, वे नये आयामों को स्थापित करें और प्राइवेट विद्यालयों की रेस में प्राथमिक विद्यालयों को लाकर खड़ा कर दें जब से योगी जी की सरकार बनी है तब से प्राथमिक विद्यालयों का स्तर बहुत सुधरा है इसमें अध्यापकों व प्रधानाचार्यों का भी विशेष योगदान है कि उन्होंने सरकार की योजनाओं को गंभीरता से आगे बढ़ाया और अपना भी योगदान देते हुए प्राथमिक विद्यालयों का स्तर सुधारा और बच्चों को भी अच्छी शिक्षा दी मैं तो यही कहूंगा कि आप सब इन्हें ऐसी शिक्षा दें कि इन्हीं बच्चों में से आईएएस, पीसीएस, आईपीएस व अन्य अधिकारी एवं देश को चलाने के लिए अच्छे शिक्षित नेता बने इसलिए प्रधानाचार्य व अध्यापक बच्चों को अच्छी शिक्षा व अच्छे संस्कार देने के प्रति सजग रहे, मैं सभी उत्तीर्ण बच्चों को बधाई देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।इस अवसर पर प्रधानाचार्य नुसरत खान,अंजना सक्सेना, बीएलओ डिम्पी शंखवार, गीता तिवारी, सुनील कुमारी, नीलम आदि सहित अभिभावक उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share