इटावा। मेडिकल केयर यूनिट कोतवाली चौराहा से विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी के सिंह ने फीता काटकर किया।
उक्त रैली पचराहा से राजागंज चौराहा, नगर पालिका चौराहा, पुल कहारन, तिकोनिया से वापस होती हुई मेडिकल केयर यूनिट पर समाप्त हुई। संचारी रैली में नगरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं, एएनएमटीसी ट्रेनिंग सेंटर की प्रशिक्षित छात्राएं एवं नगरीय क्षेत्र की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भी रैली में सहयोग करते हुए भाग लिया। इसके साथ ही डॉक्टर सत्येंद्र यादव नोडल बीबीडी, डॉक्टर कुणाल सिंह एसएमओ डब्लूएचओ, जिला मलेरिया अधिकारी एस. एन. सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी आशीष राणा, श्याम वीर सिंह यादव, गोपाल गुप्ता, नवीन सकसेना, नेहा यादव, पूनम एवं नीतू कश्यप यूडीसी एवं समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने रैली में सहयोग करते हुए प्रतिभाग किया।
मेडिकल केयर यूनिट से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की निकली रैली

