शास. उ. मा. विद्यालय पारि में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित

ग्वालियर 2 अप्रेल। शास. उ. मा. विद्यालय पारि घाटीगांव ग्वालियर के अन्तर्गत समस्त शालाओं मे प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बडे हर्षोल्लास से मनाया गया। सभी छात्रों ने जैसे ही संस्था मे प्रवेश किया उन सभी को तिलक रोरी एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही जो भी वरिष्ठ गणमान्य ना​गरिक उपस्थित थे सभी का माला पहनाकर स्वागत किया गया
कार्यक्रम में श्री रतन सिंह’ श्री राजेन्द्रसिंह श्री भोलाराम गुर्जर श्री सुरेश कुशवाह एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। एवं संकुल प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार धानुक एवं जयसिंह करोरिया जनाशिक, शिक्षक जसमंत बंसल, हिम्मत सिंह यादव, सुरेश कुमार अम्ब, श्रीमती लता इमले, सीमा दास, निधि गुप्ता, श्री श्याम सिंह राजपूत, परमाल सिंह, पंचम सिंह राजपूत, रजनी जादौन श्रीमती मिंज मेम, प्रशांत भार्गव आदि उपस्थित रहे !

Please follow and like us:
Pin Share