यूपीयूएमएस सैफई में स्तन नियोप्लाज्म की उन्नत जांच पर सीएमई का हुआ आयोजन

इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के पैथोलॉजी विभाग द्वारा स्तन नियोप्लाज्म की उन्नत जांच विषय पर सीएमई कार्यक्रम का आयोजन ट्रॉमा सेंटर के सेमिनार हॉल में किया गया।
यह शैक्षणिक कार्यक्रम कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। उन्होंने इस प्रकार के अकादमिक आयोजनों की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों एवं शोधआधारित ज्ञान का आदान प्रदान चिकित्सकों की दक्षता को सुदृढ़ करता है तथा रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में सहायक होता है।कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों प्रो. डॉ. रंजन अग्रवाल, प्रो. डॉ. हरेंद्र कुमार एवं प्रो. डॉ. ज्योति मिश्रा ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता करते हुए स्तन रोगों की आधुनिक जांच विधियों, कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रेजिडेंट्स, संकाय सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने ज्ञान एवं अनुभव को समृद्ध किया।यूपीयूएमएस, सैफई निरंतर इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा एवं रोगी सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर है।

Please follow and like us:
Pin Share