भिण्ड 01 अप्रैल 2026/नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में रामलीला मैदान में आयोजित गौरव दिवस सम्मान समारोह ने न केवल वृद्धजनों का सम्मान किया, बल्कि क्षेत्रीय विकास का नया संकल्प भी लिया। उक्त समारोह का शुभारंभ श्रीरामचरितमानस एवं हनुमान जी की आरती कर किया गया।
गौरव दिवस सम्मान समारोह के दौरान मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने उपस्थित वृद्धजनों का पुष्पवर्षा कर सम्मान किया। साथ समारोह के दौरान वृद्धजनों को श्रीरामचरितमानस, अभिवादन पत्र, तुलसी माला, काउंटर एवं शॉल भेंट की गई। इस दौरान नगर परिषद मेहगांव अध्यक्ष श्रीमती कंचन राठौर, कार्यपालन यंत्री नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग भोपाल श्री अजय शुक्ला, एसडीएम मेहगांव श्री नवनीत शर्मा, पूर्व मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने रामलीला मैदान मेहगांव में आयोजित गौरव दिवस सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विकास, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सामूहिक प्रयासों पर जोर देते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा, “जल ही जीवन है। प्रदेश में चल रहे इस अभियान से हम न केवल जल संकट से निपटेंगे, बल्कि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करेंगे।”
उन्होंने कहा कि यह समारोह न केवल बुजुर्ग जनों का सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि विकास का नया अध्याय भी खोला है।
मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने बुजुर्ग जनों का किया सम्मान, मेहगांव में आयोजित हुआ गौरव दिवस सम्मान समारोह

