शिक्षा ही आपका भविष्य संवारेगी – मंत्री राकेश शुक्ला

भिण्ड 01 अप्रैल 2026/ नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने पीएम श्री शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय मेहगांव में स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन तथा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.डी. मित्तल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने छात्र छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, साईकिल एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरण कर शिक्षा के नए सत्र की शुभ शुरुआत कराई। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने उपस्थित विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रवेशोत्सव अभियान सिर्फ मेहगांव में ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश भर में मनाया जा रहा है। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि आज से हमारे प्यारे बच्चे-बच्चियां स्कूल जाने की शुरुआत करेंगे। राज्य सरकार ने प्रवेशोत्सव के माध्यम से बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए निःशुल्क साइकिल और पढ़ाई के लिए पुस्तकों की व्यवस्था की है।
मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने बच्चों से विशेष अपील की, “आप प्रतिदिन स्कूल जरूर आएं। शिक्षा ही आपका भविष्य संवारेगी।” उन्होंने अभिभावकों को भी आश्वस्त किया कि सरकार शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। इसलिए बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। उन्होंने कहा, ‘सरकार की सारी सुविधाएं तभी सफल होंगी, जब बच्चे मन लगाकर पढ़ाई कर काबिल बनेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share