कोई पूछे तो कह देना – “मेरठ में महाप्रभु का समवसरण लगा है।” – भावलिंगी संत दिगंबराचार्य श्री विमर्श सागर जी महामुनिराज

महानगर मेरठ में प्रारंभ हुयी महाप्रभु की महा-अर्चना । जी हाँ, शारदा रोड़ स्थित श्री महावीर जयन्ती भवन महाप्रभु जिनेन्द्र भगवान के महा-समवसरण में तब्दील हो गया है। सम्पूर्ण मेरठ से एवं विभिन्न नगर-शहरों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गुरु भक्त समवसरण में आकर कर रहे हैं अपने भानव जीवन को धन्य धन्य ।
01 अप्रैल से प्रारंभ हुआ “श्री 1008 समवसरण महामण्डल विधान” प्रातः बेला में घरमात्रा तीरगरान जैन दिगम्बर मन्दिर से प्रारंभ होकर महावीर जयन्ती भवन में पहुंची और ध्वजारोहण, मण्डप उद्‌घाटन, समवसरण उद्‌‌घाटन, जिनाभिषेक आदि धर्म अनुष्ठान सम्पन्न हुये ।
समवसरण सभा में उपस्थित समुदाय में सर्वाधिक आनन्द के अण तब आते हैं जब इस युग के महासंत जिनागम पंथ प्रवर्तक भावलिंगी से श्री दिगम्बराचार्य श्री विमर्श सागर जी महामुनिराज अपने विशाल चतुर्विध संघ (35 पीछी) के साथ मंच पर विराजमान होते हैं। मेरक महानगर में हो रहे इस अनुष्ठान की विशेषता भी यही है कि प्रथम बार वृहद् अनुष्ठान में विशाल चतुर्विध संघ का सानिध्य प्राप्त हुआ है। आचार्यश्नी ने समवसरण सभा में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुये कहा आज यह भवन’महावीर जयन्ती भवन’ नहीं रहा, आज से यह भवन प्रथम तीर्थकर भगवान ऋषभदेव का समवसरण बन गया है। आज आपसे कोई पूछे- कहाँ पर हो ? तो कहना मैं महाप्रभु ऋषभदेव स्वामी के समवसरण में बैठा हूँ। सच मानियेगा, आपको समवसरण की ही अनुभूति एवं वहीं उत्कृष्ट फल भी प्राप्त होगा। महाप्रभ ऋषभदेव जब तक घर-परिवार के बीच थे तब सभी परिवारी जन उन्हें अपने-अपने रिश्तों की आँख से देखा करते थे किन्तु जन् महाराजा ऋषभदेव ने राज-वैभव छोड़कर तप धारण किया और तपस्या करके जब केवलज्ञान प्राप्त हुआ तब तब क्षणभर में ही सौधर्म इन्द्र ने दिव्य समवसरण की रचना कर दी और महाप्रभु उत्कृष्ट विभूति के मध्य भी अधर में विराजमान रहे, तब हर कोई उन्हें एक मात्र महाप्रभु के रूप में देख रहा था क्योंकि अब वीतरागी सर्वज्ञ और हितोपदेशी होकर वे प्राणीमात्र को आत्म हित का मार्ग दिखाने वाले थे। अनुष्वान के विधानाचार्य बा.व विकर्ष जी शास्त्री एवं संगीत कार केंद्राव एण्ड पार्टी के साथ श्रदालु इन्द्र इन्द्राणी बनकर भगवान जिनेन्द्र की यहा अराधना में संलग्न हैं। महाअनुधार के बीच 7 लक्की ड्रा के कूपन भी प्रतिदिन निकाले जा रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share