भिंड। वर्तमान शासन नायक श्री भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड द्वारा विभिन्न आध्यात्मिक और सेवाभावी कार्यक्रमों का गरिमामय आयोजन किया गया।
जीव दया और सेवा का संकल्प:
संस्था सचिव अंशुल-आयशा जैन ने बताया कि भगवान महावीर के ‘अहिंसा परमो धर्म’ एवं ‘जीओ और जीने दो’ के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए 29 मार्च को आनंद धाम आश्रम में बुजुर्गों के बीच अल्पाहार वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में ग्रुप के सभी दंपत्ति सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत:
30 मार्च को प्रातः ‘भामाशाह पशु-पक्षी आहार योजना’ के अंतर्गत निकाली गई ‘जीव दया संदेश यात्रा’ का सदर बाजार चौराहे पर संस्था द्वारा भव्य पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
श्रीजी शोभायात्रा महा आरती
इसी क्रम में दोपहर को नगर में निकली भव्य शोभा यात्रा का पवैया गली पर भावभीना स्वागत नृत्य के साथ किया गया। यहाँ आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 दया ऋषि सागर जी महाराज के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसके पश्चात रथ पर विराजमान श्रीजी की भव्य आरती तीन बड़े दीपकों एवं 51 छोटे दीपकों के साथ की गई।

महिला विंग की भजन संध्या
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र-पूनम जैन ने जानकारी दी कि ग्रुप की महिला विंग द्वारा शाम को स्थानीय कीर्ति स्तंभ मंदिर परिसर में एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। संगीतमय भजनों की प्रस्तुति के साथ शहर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों द्वारा सामूहिक महाआरती की गई।
सभी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिरोमणि संरक्षक अशोक जया, अतुल ज्योति ,नवीन अंजू, संजय संगीता, विनय नीलम, सुनील बबीता ,विकास शैली, विकल्प नीलम, सिद्धार्थ नेहा, अमित पूनम ,सुमित रिंकी, अमित रितु ,संजीव गीता, आर्जव दीपा, प्रशांत बरखा, ऋषभ सोनम, अनुज स्वाती, अंकुश अंशुल, आकाश रितु मोदी, मनीष गौरी, विवेक प्रज्ञा, मुकेश किरण, अशोक नीरज ,शिवानी वरुण, मयंक मेघा, आरव सान्या ,विवेक प्रज्ञा, प्रशांत बरखा, शुद्धतम उर्वशी, सिद्धार्थ श्रुति, अजीत भावना, पंकज रजनी, अमित श्वेति ,मुकेश प्रेक्षा, अमित अलका, राहुल रेखा ,असीम नेहा, उदित सोनाली, चेतन सुरभि, पंकज राखी ,सचिन संध्या, संभव अर्पिता, राजीव बर्षा ,जितेंद्र ज्योति, राकेश प्रीति, प्रवीण प्रीति, सहित लगभग 75 दंपति सदस्यों की उपस्थिति रही। इस प्रकार कार्यक्रमों का क्रम 29 तारीख को प्रातः से प्रारंभ होकर 30 तारीख को रात 10:00 बजे तक अनवरत रूप से चलता रहा। कोषाध्यक्ष रविंद्र-सुधा जैन ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। आयोजन में 150 से अधिक सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही। संस्था ने सभी कार्यक्रम संयोजकों, मीडिया बंधुओं और धर्मप्रेमियों का इस सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया है।


