ग्वालियर। मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एस बी सिंह ने कार्यालय राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संचार संस्थान ग्वालियर में पदस्थ श्रीराम पाठक को प्रदेश् संगठन सचिव नियुक्त किया है। जिसका नियुक्ति पत्र मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संचार संस्थान ग्वालियर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवायें ग्वालियर संभाग डॉ नीलम सक्सैना द्वारा श्रीराम पाठक को सौंपा गया। इस दौरान मंच पर संस्थान के संचालक डॉ अमित सक्सैना, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील बुचके, संगठन के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह सिकरवार, संभागीय अध्यक्ष महादेव गोयल, जिलाध्यक्ष महेन्द्र जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संभागीय अध्यक्ष महादेव सिंह गोयल ने किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह सिकरवार ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी, संस्थान के संचालक डॉ अमित सक्सैना ने संस्थान के कर्मचारी को संगठन द्वारा महत्वूर्ण पद दिये जाने पर खुशी जाहिर की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने श्रीराम पाठक का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। श्रीराम पाठक ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया और संगठन को मजबूत करने के लिये कार्य करने की बात कही। अंत में आभार विवेक शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विकास गुप्ता, दिनेश गुप्ता, जोर सिंह यादव, अक्षय शर्मा, अमित भार्गव, सोनेन्द्र सिंह जादौन, उज्जवल श्रीवास्तव, एन के थंबन, हरिमोहन शर्मा, कर्मचारी नेता कोमल सिंह, धर्मवीर शुक्ला, नीरज भाार्गव, नरेन्द्र दोहरे, आलोक जैन, संदीप गुप्ता एवं अन्य कर्मचारी साथी मौजूद रहे।
श्रीराम पाठक म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त नवनियुक्त, कर्मचारियों ने किया सम्मान

