वर्ष 2025 का महावीर पुरस्कार गणित के मूर्धन्य विद्वान डॉ अनुपम जैन को प्रदान किया जाएगा

इंदौर- जैन विद्याओं के अध्ययन के क्षेत्र में स्थापित देश का प्रतिष्ठित महावीर पुरस्कार वर्ष 2025 का गणित के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्धन्य विद्वान प्रोफेसर
डॉ अनुपम जैन इंदौर को प्रदान किया जा रहा है।
उन्हें यह पुरस्कार 8 अप्रैल को श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र महावीरजी के तत्वावधान में जैन विद्या संस्थान समिति महावीर जी (जयपुर) द्वारा आयोजित पुरस्कार समर्पण समारोह में प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान स्वरूप एक लाख रुपए की निधि प्रदान की जाएगी।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि डॉक्टर जैन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा स्थापित प्राचीन भारतीय गणित अध्ययन केंद्र के निर्देशक हैं और उन्होंने भारत सरकार द्वारा स्थापित भारतीय ज्ञान परंपरा जैन गणित केंद्र पर एक शोध परियोजना के तहत जैन गणित पुस्तक का सृजन किया है जिसे भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रकाशित किया गया है। और इसी कृति के लिए उन्हें महावीर पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।
डॉ जैन की उपलब्धि पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति राकेश सिंघई, पूर्व कुलपति डॉक्टर रेणु जैन, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा, वरिष्ठ समाजसेवी हंसमुख गांधी , टी के वेद, सीए अशोक खासगीवाला, आजाद जैन,डॉक्टर जैनेंद्र जैन, पूर्व डीएसपी डीके जैन, महिला परिषद इंदौर संभाग की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन आदि समाज श्रेष्ठीयों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ अनुपम जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Please follow and like us:
Pin Share