भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बरुआ का जोरदार स्वागत

भिंड : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरुआ का जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश बाबूजी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने अपने साथियों के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ का । माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ ने कहा कि अधिकांश राजनीतिक दल चुनावी राजनीतिक दल है। लेकिन भाजपा में 24 घण्टे कुछ न कुछ रचनात्मक चलते रहता है। बाकी राजनीतिक दलों से भाजपा हटकर है।हम सौभाग्यशाली है कि हम भाजपा के सदस्य है।भाजपा एकमात्र दल है जो भारत की मिट्टी से जुड़ा है।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अशफाक खान,मंडल कोषाध्यक्ष शिवेंद्र शुक्ला,मंडल मंत्री सूरज बरुआ,युवा नेता प्रतीक पांडे,आशीष बौहरे,सुरेन्द्र गर्ग,सोनू शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Please follow and like us:
Pin Share