Headlines

उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में जिला महिला कमेटी एवं युवा कमेटी का हुआ विस्तार

इटावा-ग्राम चितभवन में उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक आवश्यक बैठक का आयोजन महिला जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शकीला बेगम के संयोजन में हुआ जिसमें ,संगठन के विस्तार के साथ व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई, कार्यक्रम में रजनीश कुमार को युवा जिला सचिव, जरीना बेगम को महिला जिला सचिव, चांदनी सिद्धाकी को महिला संगठन मंत्री, शाहिदा बेगम को महिला जिला सचिव, सिराजुद्दीन खां को युवा जिला सचिव,मु अफजल खां को युवा जिला सचिव,मु आरिफ को युवा जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर मोजूद व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान सुरक्षा के लिए व्यापार मंडल दिन प्रतिदिन अपना कुनबा बड़ा रहा है,सरकारी तंत्र सबसे ज्यादा उत्पीड़न हम व्यापारियों का ही करता है,इसलिए व्यापार मंडल का मजबूत होना अति आवश्यक है,व्यापारियों से आह्वान है कि अपनें व्यापार के साथ साथ व्यापार मंडल मे भी अपनी भूमिका का निर्वहन करें,हम एक मजबूत बैनर तले संगठित रहेंगे तभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी हमें गभीरता से लेंगे।जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों की समस्या का समाधान कराने के लिए हम संकल्पित हैं, आपकी एकजुटता हमारा मनोबल ऊंचा करती है,व्यापारियों को अब तय करना होगा कि सही मायनें मे कौन उनकी आवाज बुलंद कर रहा है,इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी , शहर अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, जिलाउपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब,उघोग मंच के अध्यक्ष भारतेन्द्र भारद्वाज, जिला संगठन मंत्री मुमताज राईन,युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी महामंत्री सुनील कुशवाहा उपाध्यक्ष शेख नबाब,, प्रदेश मंत्री महिला /जिला अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाजपेई , महामंत्री ममता दुबे, मंजू लता द्विवेदी, संगठन मंत्री ज्योति पालीवाल,राखी कुमारी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share