इटावा- कर्म क्षेत्र महाविद्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सत्र 2025-26 प्रारंभ होने जा रहा है। विद्यालय के चीफ प्रोक्टर प्रोफेसर शिवराज सिंह यादव ने एक प्रेस व्यक्ति जारी करते हुए यह जानकारी साझा की। प्रोफेसर शिवराज सिंह यादव ने बताया कि विद्यालय में 14 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होने वाला यह संस्कृतिक सप्ताह 18 अक्टूबर को समाप्त होगा। विभिन्न तरह की इन प्रतियोगिताओं में प्रमुख रूप से भाषण,रंगोली,सामान्य ज्ञान, निबंध, मेहंदी, पोस्टर, वाद-विवाद, संस्कृत श्लोक, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, समूह गान, एकल नृत्य, एकल गायन, समूह नृत्य, आदि प्रतियोगिताएं सम्मिलित हैं। प्रोफेसर शिवराज सिंह ने कहा कि यह सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं में अपनी भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूक कर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनातीं हैं। उन्होंने बताया कि जो छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहते हैं वह गेट नंबर 2 पर स्थित अनुशासन कक्ष से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
कर्म क्षेत्र महाविद्यालय में आज से संस्कृतिक सप्ताह शुरू
