इटावा-भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी शक्तिकेंद्र संयोजक सम्मलेन व अनुसूचित वर्ग कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि त्रिशक्ति के फार्मूले से सशक्त शक्ति केन्द्र, मजबूत बूथ और प्रभावी मंडल भाजपा की निश्चित विजय का आधार बनेगें। विपक्ष के झूठ-फरेब को भाजपा कार्यकर्ता त्रिशक्ति फार्मूले से ध्वस्त करें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव, शिक्षक एमएलसी चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए शक्ति केन्द्र की मजबूत संरचना तैयार करना है। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास विकास का विजन नहीं है, कोई नीति नहीं है और नियत में खोट है। सैफई परिवार और नेहरू गांधी परिवार की राजनैतिक विरासत वापस पाने के लिए सपा व कांग्रेस में छटपटाहट है। विपक्षी दल लगातार झूठ और अफवाहें फैलाकर देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के अनुशासित व परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा का विजय परचम पूरे देश में फहरा रहा है।धर्मपाल सिंह ने अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब से जुडे़ स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। भाजपा सरकार बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। सपा की सरकार के समय अनुसूचित वर्ग के मकान, खेत, खलिहानों पर गुण्डों ने कब्जे किए, उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित किया गया। सपा सरकार में बहन-बेटियों का शौहदों के डर से स्कूल जाना बंद हो गया था। मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति पर कांग्रेस व सपा की सरकारों में गुंडों, अपराधियों, माफियाओं तथा भ्रष्टाचारियों को राजनैतिक संरक्षण दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं को तथ्यों के साथ सत्य को लेकर जनता के बीच बार-बार पहुंचकर चर्चा करने का स्वभाव विकसित करना है और विपक्ष के झूठ और फरेब का सफाया करना है। बैठकों का संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कल्याण निगम अध्यक्ष व जनपद प्रभारी कमलावती सिंह, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, सदर विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, विमल भदौरिया, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर दोहरे, सावित्री कठेरिया, पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, कमलेश कठेरिया, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, डॉ रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, अजय धाकरे, जिला उपाध्यक्ष विवेक भदौरिया, हरनाथ कुशवाह, जिला मंत्री डाँ ज्योति वर्मा जितेंद्र गौड़, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा का विजय परचम पूरे देश में फहरा रहा-प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह
