दृढ इच्छाशक्ति से चिकित्सा के क्षेत्र में हजीरा सिविल अस्पताल ने बहु-आयाम तय किए : ऊर्जा मंत्री तोमर

ग्वालियर 13 अगस्त 2025/ अब सिविल अस्पताल हजीरा में दूरबीन पद्धति द्वारा ऑपरेशन करना सुलभ हो गया है। इसके लिए बुधवार को ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सिविल अस्पताल हजीरा में लैप्रोस्कोपिक ओटी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्वालियरवासियों के सहयोग और दृढ़ इच्छाशक्ति से सिविल अस्पताल हजीरा ने चिकित्सा के क्षेत्र में अल्प समय में ही बहु-आयाम तय किए हैं।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जहां चाह होती है विकास की राह वहीं से निकलती है। हम सभी ने मिलकर ग्वालियर के विकास का जो सपना देखा, आज भौतिकता के धरातल पर साकार होता नजर आ रहा है। जल्द ही अन्य आधुनिक सुविधाएं भी हमारे सिविल अस्पताल को उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सिविल अस्पताल हजीरा की लैप्रोस्कोपिक ओटी का अवलोकन भी किया।‌ इस पद्धति से पित्त की थैली पथरी का सफल इलाज हो सकेगा, ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने आज इस पद्धति से एक मरीज का ऑपरेशन करने वाले चिकित्सको को बधाई दी है।

Please follow and like us:
Pin Share