हर घर तिंरगा अभियान देश भक्ति के साथ निकाली गई बाइक रैली-भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण गुप्ता

इटावा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज़ादी के अमृत काल महोत्सव में विधानसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में व पंकज कुशवाहा के संयोजन में शहर में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।भारत माता की जयकारे लगाते युवाओं के जोश एवं डीजे पर बजते देशभक्ति के गानों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया ।तिरंगा बाइक रैली शहर के शास्त्री चौराहे से प्रारंभ होकर नौरंगाबाद चौराहा, नगरपालिका चौराहा, पुरबिया टोला, पक्का तालाब चौराहा, नुमाइश चौराहा होते हुए शहीद स्मारक नुमाइश ग्राऊंड पर जाकर समापन हुआ।
तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है और आज तिरंगा की शान केवल भारत में ही नहीं हमारे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बढ़ी है, पूरे देश में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी व्यक्ति आजादी के इस महापर्व के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाए एवं औरों को भी प्रेरित करें ।तिरंगा हाथ में लेकर हमारे वीर सपूतों ने देश को आजाद कराया था। तिरंगा हाथ में लेकर हमारे वीर सैनिक बॉर्डर पर खड़े होकर भारत माता की सुरक्षा करते हैं और उमड़ा हुआ जनसैलाब बता रहा है कि हमारे दिलो में तिरंगे के लिए वही प्यार वही सम्मान है। तिरंगा देश के लिए कुछ कर गुजरने को प्रेरित करता है।तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्याय शिवमहेश दुबे, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, भाजपा नेता विमल भदौरिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनीता गुप्ता, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, जिला उपाध्याय हरनाथ कुशवाह, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, रजत चौधरी, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य,पूर्व उपाध्यक्ष राजवर्धन सिंह भदौरिया, अंशुल दुबे, हरिकिशोर तिवारी,पूर्व चेयरमेन सौरभ दीक्षित, मंडल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर, विवेक गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजू चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी, सतेंद्र राजपूत, नीतू नारायण मिश्रा, प्रमिला पालीवाल, विमलेश शाक्य, मोनू चौहान, अभिषेक मिश्रा, समीर सक्सेना सहित पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा व मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Please follow and like us:
Pin Share