भाजपा कार्यालय मे हर घर तिंरगा अभियान मे जिला कार्ययोजना की बैठक संपन्न

इटावा-भारतीय जनता पार्टी जनपद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता व कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया के संयोजन में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अन्तर्गत ‘जिला कार्ययोजना’ बैठक संपन्न हुई।बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष व संगठनात्मक जनपद प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल झंडा फहराने का आयोजन नहीं, बल्कि जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का जनआंदोलन है। पीएम नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में यह अभियान लगातार चौथी बार शुरू हुआ है और इसने राष्ट्र चेतना को सशक्त अभिव्यक्ति दी है। हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव, आस्था और उत्तरदायित्व की भावना को जाग्रत करने का अभियान है।

पिछले तीन वर्षों में हर घर तिरंगा एक जन आंदोलन बन गया है। देश भर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने इस विचार को अपनाया है और ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्यक्रमों में भागीदारी करके इसे अपना गर्मजोशी और समर्थन दिया है। ‘हर घर तिरंगा’ एक अभियान है जो आज़ादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आज़ादी के प्रतीक के रूप में इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया था। एक राष्ट्र के रूप में सामूहिक रूप से ध्वज को घर लाना न केवल तिरंगे के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक बन गया, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का भी प्रतीक बन गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान पहल के पीछे का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।
उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्र के लिए त्याग, बलिदान और समर्पण की उस भावना के साथ कार्य करना है जिसमें तिरंगे के प्रति सम्मान और निष्ठा केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारे समर्पण का स्पष्ट संदेश हो।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अपने समापन उद्बोधन में जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान को घर-घर तक पहुंचाकर देशभक्ति की भावना को जागृत करें और समाज को एकता, समरसता और सशक्त भारत के संदेश से जोड़ें। अभियान के तहत 10 व 11 अगस्त को मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएंगी, 12, 13 व 14 अगस्त को शहीद स्मारको पर स्वछता अभियान एवं पुष्पांजलि कि जाएगी। 13, 14 व 15 अगस्त को पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति काला दिवस पर मौन जुलुस निकाला जाएगा। 15 अगस्त की शाम को सूर्यास्त से पहले ससम्मान तिरंगा को उतारना हैं। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा आदि ने सम्बोधित किया ।बैठक का कुशल संचालन अभियान सह-संयोजक सतेंद्र राजपूत ने किया।बैठक में प्रमुख से पूर्व सांसद द्विय रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, अभियान सह-संयोजक मोनू चौहान, जिला उपाध्याय हरनाथ कुशवाह, विवेक भदौरिया, दीपक नाथ चौधरी, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, ममता कुशवाहा, डॉ ज्योति वर्मा, राहुल राजपूत, मुकेश यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, उदयवीर दोहरे, अवधेश चतुर्वेदी, जफर अंसारी, जिला संयोजक सोशल मीडिया विमलेश शाक्य, जिला आई टी शरद तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य सहित मंडल अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

Please follow and like us:
Pin Share