सरोज वृद्वाश्रम मे प्रदेश के महामंत्री अनूप गुप्ता का मनाया जन्मदिन-जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता

इटावा-विष्णु हरिपुरम कालौनी मे संचालित सरोज वृद्वाश्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री, विधान परिषद सदस्य व कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी अनूप गुप्ता का जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ वृद्धाश्रम में 45 महिला/पुरुष बुजुर्गों को अंगवस्त्र वितरित किए।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज इस आश्रम में आकर यहां की उत्कृष्ठ व्यवस्थाएं देखकर मैं बेहद प्रभावित हुआ हूं यहां रह रहे सभी बुजुर्गो को जीवनोपयोगी जरूरी सुविधाएं संस्था की ओर से नि:शुल्क प्रदान की जा रही है जो बेहद ही सराहनीय है चूंकि नर सेवा ही नारायण सेवा भी होती है अतः संस्था बधाई की पात्र है उन्होंने भविष्य में संस्था को हर संभव सहयोग देने की बात भी कही।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, जिला उपाध्याय हरनाथ कुशवाह, पूर्व चेयरमेन इकदिल डॉ सौरभ दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा रोहित शाक्य, अमित तिवारी ‘मानु’, विमलेश शाक्य, सन्नी शर्मा, अंकित सैनी, उदयवीर दोहरे, प्रीति दुबे, वैभव दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Please follow and like us:
Pin Share