थाना अध्यक्ष सिविल लाइन का चार्ज सुनील कुमार लेने पर व्यापारियों में खुशी की लहर

इटावा -उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सिविल लाइन का चार्ज सुनील कुमार द्वारा लेने पर व्यापारियों में हर्ष की लहर थाना अध्यक्ष का माला पहनाकर किया स्वागत सम्मान
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान एवं शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने कहा कि पूर्व में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार चकरनगर में थे तब एक व्यापारी के घर पड़ी डकैती का जी जान लगाकर पर्दाफाश किया था उस समय जनपद में व्यापारियों ने उनका जमकर स्वागत सत्कार किया था आज थाना अध्यक्ष सिविल लाइन का चार्ज लेने पर व्यापारियों में हर्ष की लहर है ऐसे अधिकारियों से सदैव व्यापारी और नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं इसीलिए आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने उनका स्वागत किया है स्वागत के अवसर पर वरिष्ठ जिला महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा जिला महामंत्री रमेश यादव जिला संगठन मंत्री अनुराग वर्मा युवा जिला उपाध्यक्ष तरुण रंजन रेडीमेड संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार जैन गुप्ता नगर उपाध्यक्ष हिमांशु यादव तस्लीम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Please follow and like us:
Pin Share