मधुवन वाटिका मे मन की बात के 124 वें एपिसोड का किया गया आयोजन

इटावा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 124वें एपिसोड का सफल आयोजन रविवार को बूथ संख्या 260, सरकारी कोल्ड स्टोर, आनंद नगर स्थित मधुबन वाटिका में किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर हरि किशोर तिवारी की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में जिले एवं मंडल स्तर के कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रमुख रूप से पूर्व विधायक व सांसद रघुराज , पूर्व जिला अध्यक्ष अजय धाकरे, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे, जिला मंत्री रजत चौधरी संयोजक मन की बात , वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद दीक्षित, मंडल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर, नवल शुक्ला, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, प्रभात चौधरी , विधानसभा संयोजक,रोहित चौधरी दीप नारायण शुक्ला, रोहित शाक्य ,आकाश तिवारी, आनंद दीक्षित सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के संयोजक नीरज मिश्रा जिला सह संयोजक श्रम प्रकोष्ठ द्वारा आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और प्रधानमंत्री जी के संदेशों को आत्मसात करते हुए जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
यह आयोजन पार्टी की जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ और संगठन की सक्रियता का परिचायक रहा

Please follow and like us:
Pin Share