Headlines

नशे से दूर रहे आज के युवा-जिला न्यायाधीश श्री कौशल विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न

भिण्ड 24 जून 2025/मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार तथा श्री उमेश पाण्डव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के मार्गदर्शन में ए वन कोचिंग सेंटर अटेर रोड, भिण्ड में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
    उक्त शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित श्री हिमांशु कौशल, जिला न्यायाधीश, भिण्ड एवं सुश्री अनुभूति गुप्ता, न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड द्वारा बच्चों को समझाया गया कि बाल अधिकार से तात्पर्य 18 वर्ष से कम उम्र के प्रत्येक नागरिक को दिए जाने वाले हक तथा स्वतंत्रता जो बिना किसी जाति, धर्म, श्रेणी आदि स्थिति या सामर्थ्य का भेदभाव किए बिना सभी जगह पर सभी व्यक्तियों पर लागू होती है एवं बच्चों के मानवाधिकार है वे है जो उन्हें विशेष सुरक्षा और देखभाल प्रदान करते हैं, ताकि वे स्वस्थ, सुरक्षित और शिक्षित जीवन जी सकें। इसके अतिरिक्त नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मादक द्रव्यों के सेवन की समस्या से निपटने और भारत को नशा मुक्त बनाने के उद्श्य से 15 अगस्त, 2020 को नशा मुक्त भारत अभियान की शुरूआत की गई। नशा न केवल हमारे शरीर को खराब करता बल्कि हमारे परिवार को भी पूरी तरह से नष्ट कर देता है इसलिए सभी किशोर अवस्था के बालकों को नशे से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। हमें नशा उन्मूलन के बारें में नवयुवकों को जानकारी देनी चाहिए एवं उनकी इस लत को छुड़ाने में प्रयास करना चाहिए। उक्त अवसर पर श्री अजय त्रिपाठी, डिप्टी, श्रीमती साधना मिश्रा, असिस्टेंट, एलएडीसी, भिण्ड एवं कोचिंग के संचालक श्री महेश्वर दैपुरिया, बच्चे एवं श्री सुभाष दुबे, पीएलव्ही, भिण्ड उपस्थित रहे।
Please follow and like us:
Pin Share