Headlines

दतिया मेडिकल डीन की सुस्त कार्यप्रणाली,10 महीनों से कर रहा है लाड़ली बहनों को परेशान

दतिया।दतिया मेडिकल डीन की सुस्त कार्यप्रणाली,10 महीनों से कर रहा है लाड़ली बहनों को परेशान,नर्सिंग ऑफिसर्स को हो रहा है मानसिक और शारीरिक और आर्थिक तनाव,परिवीक्षा अवधि खत्म होने क़े बाद भी नहीं दिया जा रहा है पूरा वेतन, नाही की जा रही है परिवीक्षा अवधि समाप्त हो गई,दरअसल दतिया मेडिकल कॉलेज एक बार फिर चर्चाओं में है,एक पत्र मीडिया में वायरल है,जिसमें मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग ऑफिसर्स जो की सभी की सभी लड़की बहनायें है, डीन को पत्र लिख रही है की हमें शासन के द्वारा इस मेडिकल कॉलेज में पदस्थ कीया गया था हमने पूरी लगन से यहाँ काम किया है फिर क्यों 10 महीने पुरे होने के बाद भी हमारी परिवीक्षा अवधि समाप्त नहीं की जा रही है,क्यों हमें पूरा बेतन नहीं दिया जा रहा है,यहाँ ध्यान देने योग्य बात यह है कि कई बार लिखित में और कई बार मौखिक रूप से अनुरोध किया जा चुका है परन्तु मेडिकल कॉलेज दतिया के डीन और मेडिकल कोलेज़ का प्रशासन इन लाड़ली बहनो को प्रताड़ित किये जा रहा है |10 महीनों से यह प्रकरण मेडिकल कॉलेज का प्रशासन ठन्डे बस्ते में डाले हुए है आखिर इसका क्या कारण है , इसका जबाब तो आखिर डीन महोदय ही दें तो अच्छा है क्यों कि अफवाहों के पैर नहीं होते |
फिर भी लाड़ली बहनों के साथ यह अत्याचार कब तक चलेग यह तो समय ही बताएगा और प्रदेश सरकार इस मामले पर संज्ञान लेगी या नहीं यह भी समय के गर्भ में ही छुपा है

Please follow and like us:
Pin Share