विश्व पर्यावरण पर किया गया वृक्षारोपण ,एक पेड़ मां के नाम का चलाया अभियान

इटावा-पर्यावरण संरक्षण के महत्व से सभी को अवगत कराने और पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को जागरूक करने के मकसद के साथ हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।पूर्व मंत्री व सांसद सुखदा मिश्रा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर ‘वन विभाग उद्यान पार्क’ में तथा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय पर वृक्षारोपण किया।इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व मंत्री व सांसद सुखदा मिश्रा में कहा कि वृक्ष शुद्ध हवा और जल के प्रमुख स्रोत हैं। वृक्ष पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अधिक पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि हरि नारायण वाजपेयी, संवेदना सेवा न्यास अध्यक्ष पंकज चौहान, जिला मंत्री रजत चौधरी, जितेंद्र गौड़, डॉ ज्योति वर्मा, राजकमल यादव, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विमलेश शाक्य, राबिया सुल्तान, सतेंद्र राजपूत, मनोज राजपूत, अजय यादव, समीर सक्सेना सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें

Please follow and like us:
Pin Share