Headlines

रण-बांकुरों की धरा ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध -मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भिण्ड 23 मई 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर दृ चंबल की धरा रण-बांकुरों की धरा है। चंबल क्षेत्र के सैनिक देश की सीमा पर सीना तानकर खड़े हैं। यहाँ का अतीत सदैव से गौरवशाली रहा है। इसलिए लहार सहित सम्पूर्ण चंबल क्षेत्र के विकास के लिये सरकार कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को भिण्ड जिले के तहसील मुख्यालय लहार स्थित माँ मंगलादेवी मैदान में आयोजित हुए स्व-सहायता समूह सम्मेलन सह विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 117 करोड़ 71 लाख रूपए लागत के 50 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 117 करोड़ 71 लाख रूपए लागत के जिन 50 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया, उनमें 64 करोड़ 07 लाख रूपए लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण व 53 करोड़ 64 लाख रूपए लागत के 33 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सौगातों का पिटारा खोलकर लहार क्षेत्र को नई-नई सौगातें भी दीं। उन्होंने घोषणा की कि लहार तहसील के अंतर्गत चंदावली रोहिनी सिंह पुरा मौजा की 100 बीघा जमीन पर नया औद्योगिक केन्द्र बनाया जायेगा, जहाँ सभी प्रकार के कारखाने लगेंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत मछंड व असवार को नगर परिषद बनाने एवं आलमपुर के शासकीय महाविद्यालय का नाम महारानी अहिल्याबाई करने की घोषणा की। साथ ही लहार क्षेत्र में स्थित मल्हार राव होल्कर की छत्री का जीर्णोद्धार एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत करधन व भाटन तालाब का जीर्णोद्धार कराने की घोषणा भी उन्होंने की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को पट्टे व उद्यम क्रांति योजना सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय, विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, लहार क्षेत्र के विधायक श्री अम्बरीश शर्मा गुड्डू, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, पूर्व मंत्री व अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व सांसद श्री अशोक अर्गल व भाजपा जिला अध्यक्ष भिण्ड श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया, आयुक्त चंबल संभाग श्री संजीव झा, आईजी श्री शुसांत सक्सैना, कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव, अन्य जिला अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मंचासीन थे।
प्रदेश में खेती पर आधारित इण्डस्ट्रीज को बढ़ावा दिया जायेगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में गेहूँ, सरसों व सोयाबीन का रिकॉर्ड उत्पादन हो रहा है। मध्यप्रदेश की पहचान अब अनाज के कटोरे के रूप में होती है। उन्होंने कहा प्रदेश के किसान समृद्ध हों, इस उद्देश्य से प्रदेश में खेती पर आधारित इण्डस्ट्री (औद्योगिकीकरण) को बढ़ावा दिया जायेगा।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश के साथ ग्वालियर-चंबल क्षेत्र भी तेजी से प्रगति कर रहा है। साथ ही उनके नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है। कश्मीर में बेकसूर व निहत्थे लोगों की हत्या करने वाले नापाक व कायर आतंकियों को उनके घर में घुसकर 25 मिनट के भीतर नेस्तनाबूद किया गया है।
प्रदेश में सिंचाई का रकबा 100 लाख हैक्टेयर तक पहुँचायेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है। पहले मात्र 7 लाख हैक्टेयर में सिंचाई होती थी जो अब बढ़कर 55 लाख हैक्टेयर हो गया है, जिसे 100 लाख हैक्टेयर तक पहुँचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पार्वती-काली सिंध व चंबल एवं केन दृ बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की मंजूरी दिलाई है। इससे मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश व राजस्थान के बड़े क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। साथ ही पेयजल संबंधी समस्या का भी स्थाई समाधान होगा।
किसानों को बिजली बिल से दिलायेंगे छुट्टी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में किसान आधारित सरकार काबिज है। सरकार प्रदेश के किसानों को मात्र 5 रूपए में पाँच हॉर्सपॉवर का कनेक्शन सिंचाई के लिये देगी। साथ ही किसानों को बिजली के बिल से छुट्टी दिलाई जायेगी। इस दिशा में सरकार किसानों को पाँच लाख रूपए तक का सोलर सिस्टम मात्र 10 प्रतिशत प्रीमियम पर उपलब्ध करायेगी। सरकार 4 लाख 75 हजार रूपए स्वयं भरेगी।
घायल को अस्पतालों पहुँचाने वाले को सरकार देगी 25 हजार रूपए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मानवता का परिचय देकर सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल तक पहुँचाने वाले नागरिकों के प्रोत्साहन के लिये सरकार ने राहगीर योजना शुरू की है। जिसके तहत 25 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।
एयर एम्बूलेंस से गंभीर मरीजों का बचायेंगे जीवन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गंभीर रूप से बीमार मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिये सरकार द्वारा एयर एम्बूलेंस सेवा शुरू की गई है। इस सेवा के तहत हैलीकॉप्टर के माध्यम से छोटे-छोटे शहरों से देश के महानगरों में स्थित बड़े-बड़े अस्पतालों में सरकार आयुष्मान कार्डधारी मरीजों को भी उत्कृष्ट इलाज के लिये पहुँचाने का काम हैलीकॉप्टर एम्बूलेंस के जरिए कर रही है। इसी तरह सरकार द्वारा अस्पताल से गाँव तक शव पहुँचाने के लिये निरूशुल्क सेवा शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को नई गति मिली – मंत्री श्री शुक्ला
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने भी कार्यक्रम में विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसी भाव के साथ आज लहार क्षेत्र के लिये विकास की बड़ी-बड़ी सौगातें दी हैं।
क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में जुटे हैं।
लहार विधायक श्री अम्बरीश शर्मा गुड्डू ने स्वागत उदबोधन दिया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिये विकास कार्यों की बड़ी-बड़ी सौगातें देने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति सम्पूर्ण क्षेत्र के निवासियों की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगे भी लहार क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
आरंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्या पूजन कर स्व-सहायता समूह सम्मेलन सह विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन समारोह का शुभारंभ किया

Please follow and like us:
Pin Share