इटावा-प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवती के पिता ने युवक को घर में घुसते हुए देख लिया। युवक पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही युवक गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। युवक के जीजा और पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से अवैध हथियार बरामद कर लिया।
घटना सोमवार रात चौबिया थाना क्षेत्र के खेड़ा हेलू गांव की है। युवक अपने जीजा के साथ ट्रक चलाता था। जीजा के घर ही रहता था। वहीं पर सामने उसकी प्रेमिका का भी घर है। दोनों में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जानिए पूरा घटनाक्रम पुलिस ने बताया कि औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र का रहने वाला लवकुश पाल (18) पिछले कुछ समय से अपने बहनोई गीतेंद्र पाल के घर खेड़ा हेलू गांव में रह रहा था। वहीं गांव के ही अनिल यादव की बेटी से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब पौने 11 बजे लवकुश अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा। रात के अंधेरे में लवकुश दूसरी मंजिल पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी लड़की के पिता अनिल यादव ने उसे देख लिया। अनिल ने अवैध हथियार से उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही लवकुश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को किया गिरफ्तार गोलियों की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर चौबिया थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। अनिल यादव के पास से अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। जीजा की तहरीर पर थ्प्त् लवकुश के जीजा राजेश पाल ने चौबिया थाने में अनिल यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। राजेश ने बताया कि लवकुश मेरे साथ ट्रक पर चलता था। कल शाम को ही कानपुर से आया था। लड़की और मेरा घर आमने सामने है। दोनों में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का पिता दबंग किस्म का है
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या
