इटावा। महिला शिक्षक संघ का प्रथम अधिवेशन तथा शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित हुई। महिला शिक्षक संघ की जिला मीडिया प्रभारी श्वेता चंदेल ने बताया राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में महिला शिक्षक संघ का प्रथम अधिवेशन तथा शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा स्वागत गीत से हुआ। सभी को तिलक वंदन पट्टिका माला अर्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कामना सिंह को निर्विरोध महिला शिक्षक संघ का जिला अध्यक्ष तथा अर्चना चौधरी को जिला महामंत्री चुना गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य, सदर विधायक सरिता भदौरिया, मंडल अध्यक्ष रुचि त्रिवेदी, मैनपुरी अध्यक्ष प्रिया चौहान, एसएसपी की पत्नी नीलम राय, विनीता गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा महिला मोर्चा, कवयित्री रिचा राय, नमिता तिवारी, समस्त जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष तथा ब्लाक कार्यकारिणी और दो सैकड़ा महिला शिक्षक सदस्य उपस्थित रहीं।
जिला संयोजक मीनाक्षी पांडे ने महिला शिक्षक संघ तथा उसके उद्देश्य और कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यकारिणी की उपाध्यक्ष अर्चना पांडे तथा कुसुम शर्मा ने किया
कामिनी दोबारा बनीं महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष
