दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जबलपुर आगमन, आचार्य श्री समय सागर जी का किया पाद प्रक्षालन
जबलपुर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन कांसल ने आज जबलपुर आगमन पर परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी मुनिराज के चरणों में पाद प्रक्षालन किया एवं शास्त्र भेंट कर एवं श्री फल अर्पित कर पदाधिकारियों सहित आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पुण्यार्जनमयी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नितिन जैन , राजेश जैन दद्दू द्वारा दी गई। समस्त मांगलिक क्रियाएं फेडरेशन के पूर्व महासचिव विपुल बाँझल, अतिरिक्त महासचिव जम्बु जैन् धवल् ,प्रशांत जैन, प्रवीण सिंघई,राजेन्द्र जैन,विमल जैन नवीन जैन उज्जैन रीजन अध्यक्ष महाकोशल-विंध्य रीजन अध्यक्ष सी.ए. मनोज जैन, सचिव हेमंत जैन,कोषाध्यक्ष सुनील (घिया), तथा सुधीर जैन के द्वारा की गई। इस अवसर पर जबलपुर में संचालित समस्त ग्रुपों के दंपत्ति सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम का कुशल संचालन अमित पड़रिया द्वारा किया गया