इटावा। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह ने रामलीला मैदान का भ्रमण कर आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस कार्यवाही के दौरान सीओ आयुषी सिंह ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने, आमजन से संवाद स्थापित करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
पैदल गश्त के माध्यम से पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी सक्रियता दिखाई। इस दौरान जसवंतनगर थानाध्यक्ष कमल भाटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रामलीला मैदान में सीओ आयुषी सिंह ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

