Headlines

फिरोजाबाद में महिला खरौआ महासमिति की नई कार्यकारिणी गठित, बबली जैन बनीं अध्यक्ष

फिरोजाबाद। धर्म, समाज सेवा और महिला एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैन भवन चौकी गेट पर श्री दिगम्बर जैन महिला खरौआ महासमिति फिरोजाबाद की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में महिलाओं को संगठित कर धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।नई कार्यकारिणी में बबली जैन आगरा को अध्यक्ष, संगीता जैन जैन नगर खेड़ा को उपाध्यक्ष, सोनी जैन सुहाग नगर को महामंत्री, नीलम जैन चौकी गेट को कोषाध्यक्ष, अर्चना जैन न्यू तिलक नगर को मीडिया प्रभारी तथा नेहा जैन हनुमान गंज को ऑडिटर बनाया गया।बैठक में महासमिति को मजबूत बनाने के लिए क्षेत्रवार संयोजिकाओं द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई। महिलाओं को संगठन से जोड़ने और सामूहिक सहभागिता बढ़ाने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया।धार्मिक कार्यक्रमों और समाज सेवा पर रहेगा जोर
महासमिति की ओर से समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने, समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा महिलाओं को धर्म, संस्कार और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। साथ ही आपसी सहयोग, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में सोनिया जैन, साक्षी जैन, कल्पना जैन, गुंजन जैन, रेखा जैन, नीलम जैन, सुमन जैन और नेहा जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने नई कार्यकारिणी को सहयोग देने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को महासमिति से जोड़ने की प्रतिबद्धता जताई।
नई कार्यकारिणी ने समाजहित में धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों को नई दिशा देने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

Please follow and like us:
Pin Share