Headlines

कोतवाली पुलिस ने नकली सिलाई मशीनों के कारोबार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

इटावा। शहर में नामी कंपनियों के नाम और ट्रेडमार्क का कथित दुरुपयोग कर नकली सिलाई मशीनों के कारोबार का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 109 सिलाई मशीनें और 10 कार्टन बॉक्स बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने यह कार्यवाही की।पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर को बजाज सिलाई ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड और उषा इंटरनेशनल लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि शिवम गुप्ता पुत्र नंद किशोर गुप्ता, निवासी गोरखपुर ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि शहर की कुछ दुकानों और गोदामों से कंपनियों के नाम एवं ट्रेडमार्क का कथित दुरुपयोग कर नकली सिलाई मशीनों और अन्य उत्पादों की खरीद-बिक्री की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि के साथ विभिन्न दुकानों और गोदामों पर जांच की। कंपनी के प्रतिनिधि ने बरामद उत्पादों को नकली बताया।पुलिस ने मामले में हामिद खान पुत्र स्वर्गीय हनीफ खान, निवासी मोहल्ला पथवरिया तथा मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद निजाम, निवासी मोहल्ला शाहकमर, थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार सचान, हेड कांस्टेबल बेलाल अहमद तथा कांस्टेबल विकास साक्य, मोहित गौतम और रविदेव शामिल रहे।

Please follow and like us:
Pin Share