इटावा- अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। 29 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मिली आपराधिक अभिसूचना के आधार पर तलैया मैदान, ढाल पुरविया टोला के पास से साहिल पुत्र रानू निवासी रामगंज ढाल, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। मामले में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 182/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक थाना यशवंत सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रोहित सिंह, कांस्टेबल अभिषेक यादव एवं कांस्टेबल अमित कुमार टीम द्वारा कार्यवाही की गई
इटावा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

