इटावा। इटावा सफारी पार्क की जैवविविधता और सफारी में मौजूद वन्य जीवों को देखने के लिए प्रकृति एवं वन्य जीव प्रेमियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रक्षाबंधन पर्व पर इटावा और आसपास के जिलों से रिश्तेदारों के यहां आए लोगों में सफारी भ्रमण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।शनिवार को 1,050 से अधिक पर्यटकों ने इटावा सफारी पार्क का भ्रमण किया। इनमें 800 से अधिक वयस्क पर्यटक शामिल रहे। सफारी प्रशासन को एक ही दिन में करीब 2.5 लाख रुपये की आय हुई। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था की, जिससे किसी भी पर्यटक को असुविधा का सामना न करना पड़े।सफारी प्रशासन द्वारा किए जा रहे व्यापक प्रचार-प्रसार के चलते अब अधिक से अधिक लोग इटावा सफारी पार्क के बारे में जानने लगे हैं। पार्क को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए भी प्रशासन लगातार प्रयासरत है।शेरनी राधिका की हालत नाजुक वहीं, पिछले करीब डेढ़ माह से बीमार चल रही शेरनी राधिका की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। वन्यजीव चिकित्सकों और कीपरों द्वारा उसकी लगातार देखभाल की जा रही हैउल्लेखनीय है कि शेरनी राधिका को वर्ष 2019 में गुजरात से इटावा सफारी पार्क लाया गया था। उसके शारीरिक अक्षमता एवं असामान्य व्यवहार के कारण उसे कभी पर्यटकों के लिए सफारी में प्रदर्शित नहीं किया गया और न ही ब्रीडिंग के लिए उसका प्रयोग किया गया।
रक्षाबंधन पर इटावा सफारी पार्क में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, एक दिन में 2.5 लाख की आय

