इंदौर।
विशुद्ध कुल तिलक, श्रुत संवेगी महाश्रमण 108 आदित्यसागर जी महाराज, ससंघ का बुधवार*27 मई से 29 मई शुक्रवार 2026* तक तीर्थ स्वरूप श्री दिगम्बर जैन आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर में मंगल प्रवास होगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनिसंघ में इंदौर नगर गौरव मुनिश्री अप्रमित सागर जी महाराज, सहज सरल मुनिश्री सहज सागर जी महाराज एवं श्रावक शिरोमणि क्षुल्लक श्री श्रेयस सागर जी*महराज संसघ सम्मिलित रहेंगे। *श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट अध्यक्ष भुपेंद्र जैन ने कहा कि हम सबके पुण्योदय से मुनिसंघ ने तीर्थ स्वरूप जिनालय*तीन दिवसी प्रवास की स्वीकृति प्रदान की है। ट्रस्ट महामंत्री विपुल बाझलं ने बताया कि तीन दिवसीय विशेष आयोजन:
1. प्रातः 7:00 बजे – महाश्रमण आदित्यसागर जी महाराज के संसघ में नित्य नियम पुजन श्रीजी की शांतिधारा प्रातः 8/30 बजे गुरुदेव के मुखारविंद से जीवन की दिशा और दशा बदलने वाले प्रेरणास्पद प्रवचन।
2. मध्याह्न 2:00 बजे – धर्म-अध्यात्म की तत्त्व चर्चा।
3. सायं 7:00 बजे – श्रद्धालुओं के प्रश्नों पर आधारित ‘श्रुत समाधान’ कार्यक्रम, जिसमें मुनिश्री द्वारा श्रावकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। ट्रस्ट एवं सकल दिगम्बर जैन समाज छत्रपति नगर, गौरव नगर, महावीर बाग एवं अग्रसेन नगर सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से मुनिसंघ की आहार चर्या, वैयावृत्ति एवं सेवा कार्यों में सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य करें।
निवेदक: श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, छत्रपति नगर।
27 से 29 मई तक छत्रपति नगर में विराजेंगे महाश्रमण आदित्यसागर जी महाराज ससंघ
प्रखर प्रवचनकार मुनिश्री के सान्निध्य में होंगे प्रवचन, तत्त्व चर्चा एवं ‘श्रुत समाधान’ कार्यक्रम
आदिनाथ जिनालय में तीन दिवसीय धर्म आराधना, श्रद्धालुओं से पुण्यार्जन की अपील
इंदौर। विशुद्ध कुल तिलक, श्रुत संवेगी महाश्रमण 108 आदित्यसागर जी महाराज ससंघ का 27 मई से 29 मई 2026 तक श्री दिगम्बर जैन आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर में मंगल प्रवास होगा।
मुनिसंघ में इंदौर नगर गौरव मुनिश्री अप्रमित सागर जी महाराज, सहज सरल मुनिश्री सहज सागर जी महाराज एवं श्रावक शिरोमणि क्षुल्लक श्री श्रेयस सागर जी सम्मिलित रहेंगे। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट ने बताया कि हम सबके पुण्योदय से मुनिसंघ ने तीर्थ स्वरूप जिनालय में प्रवास की स्वीकृति प्रदान की है।
नमोस्तु शासन जयवंत हो

