इटावा -जनपद में आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखते हुए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनुचित गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । जनपद में परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा संवेदनशील केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है पुलिस द्वारा परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
लेखपाल भर्ती परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न, एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

