Headlines

दतिया सीईओ ने जन सुनवाई के दौरान सुनी 110 से अधिक आवेदकों की समस्याएं

दतिया। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षय कुमार तेम्रवाल द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 110 से अधिक आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।जन सुनवाई के दौरान देव साहू पुत्र रामजी साहू निवासी गणेश कॉलोनी डबरा ने आवेदन दिया कि प्रार्थी की पैतृक कृषि भूमि ग्राम इकारा तहसील दतिया में स्थित है। जिसकी किसान सम्मान निधि की किश्ते 12 अक्टूबर 2022 से आना बंद हो गई है।सीईओ श्री तेम्रवाल द्वारा आवेदन तहसीलदार दतिया को नियमानुसार कार्यावही हेतु सौंपा। किशोरी पुत्र रतीराम खंगार निवासी ग्राम कर्रा तहसील भाण्ड़ेर ने प्रार्थी की पत्नि पुष्पा के नाम से भारतीय स्टेट बैंक से भैंस लेने हेतु लोन स्वीकृत कराये जाने की संबंधी आवेदन दिया। सीईओ ने आवेदन पर कार्यवाही कर निराकरण हेतु एलडीएम दतिया को सौंपा।इसी प्रकार जन सुनवाई के दौरान रास्ता अवरूद्ध करने, नाली के पानी की निकासी, वृद्धवस्था पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, सड़क निर्माण, साफ-सफाई व्यवस्था, खाद्यान वितरण, आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके निराकरण हेतु सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा कुछ आवेदकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती श्रृति अग्रवाल सहित सभी जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share