Headlines

दतिया कोतवाली पुलिस ने फरार आदतन अपराधी अजय यादव को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार,निकाला जूलूस,

दतिया।दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे वं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे फरार आरोपियो की घडपकड/अवैध शस्त्र धारण करने वालो /मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान 12 मई को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति सफेद कलर छापेदार की शर्ट व काले से रंग का लोवर व अपने मुँह पर साफी बाँधे हुये होकर घटना कारित करने की फिराक में कट्टा कमर में खुरसे हुये मंगल ढाबा के पीछे रेल्वे क्रासिंग के पास दतिया पर खड़ा है मुखबिर की सूचना पर से त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम का गठन कर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिस दी गयी । दबिस के दौरान मुखबिर के बताये स्थान पर उक्त हुलिये का एक व्यक्ति को फोर्स के द्वारा घेर कर पकडा गया जिसने अपना नाम अजय यादव पिता अरविंद यादव निवासी ग्राम निरावल थाना सिविल लाईन दतिया का होना बताया जिसके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा व एक जिन्दा राउन्ड अवैध रूप से रखे होने से विधिवत जप्त किया गया।शहर में जूलूस निकाला। जनता में सुरक्षा की भावना: आम नागरिकों को यह विश्वास दिलाया जाता है कि पुलिस असामाजिक तत्वों और बदमाशों पर भारी है और वे सुरक्षित है।आरोपी को आर्म्स एक्ट की धारा में गिरफ्तार किया गया । उक्त आरोपी पूर्व से आपराधिक किस्म का है जो अन्य अपराधो / वारण्टो मे भी फरार था। बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया, आरोपी अजय यादव पर पूर्व से 7 प्रकरण पंजीबद्ध हैं। उक्त कारवाई में -निरी धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया , उनि अशुल अरोरा , प्रआर रामसेवक यादव , प्रआर ब्रजमोहन उपाध्याय, आर. राहुल शर्मा ,आर हेमंत, आर रविन्द्र ,आर रविन्द्र यादव , आर आरविन्द,आर देवेश ,आर दीपक शुक्ला, आर आंनद तोमर, आर भरत रावत , आर. चालक धर्मेन्द्र शर्मा , आर. चालक फिरोज खान की सराहनीय भूमिका रही ।

Please follow and like us:
Pin Share