Headlines

जिन शासन तीर्थ क्षेत्र पर महामस्तकाभिषेक के साथ निकलेगी भव्य रथयात्रा

मुरैना/अजमेर (मनोज जैन नायक) तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ स्वामी के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव के अवसर पर श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन धर्मार्थ प्रन्यास, श्री जिन शासन तीर्थ क्षेत्र नाका मदार अजमेर में 15 मई को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ भगवान शांतिनाथ स्वामी का महामस्तकाभिषेक किया जाएगा ।
आयोजन समिति के उत्सव एवं प्रचार प्रसार संयोजक राकेश जैन घीया “मामा” द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार इस पावन अवसर पर श्री जिन शासन तीर्थ क्षेत्र नाका मदार में प्रातः 06.30 बजे सामूहिक अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्यमह पूजन के साथ 54 फुट उत्तंग श्री शांतिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक होगा । तत्पश्चात संगीतमय विधान, निर्वाण कांड वाचन के साथ मोक्ष लक्ष्मी की कामना के साथ निर्वाण लाडू अर्पित किया जाएगा । साथ ही श्री जिनेन्द्र प्रभु की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। भव्य रथयात्रा श्री जिन शासन तीर्थ क्षेत्र से प्रारंभ होकर बैंक कॉलोनी। रेनू शर्मा शॉपिंग सेंटर। प्रोफेसर साहब के मकान से होती हुई नरेशजी वाली गली, नवीन भाई साहब वाली गली, कक्का गली, संजय टेंट के सामने नीचे रोड से होते हुए नाका मदार जिनालय होते हुए जिन शासन तीर्थ पहुंचेगी ।
इस पावन अवसर पर प्रथम तीन महामस्तकाभिषेक कर्ता परिवारों को रजत कलश भेंट किया जाएगा । प्रथम तीन अभिषेक कलशकर्ता, विधान कलश स्थापना कर्ता, खवासी एवं सारथी परिवारों के लिए बग्घी की व्यवस्था रहेगी । महोत्सव के समापन पश्चात उपस्थित सभी साधर्मी बंधुओं के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था रखी गई है ।
जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक के अवसर पर चार दिन निरंतर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा । प्रतिदिन शाम को 07.30 बजे श्री भक्तामर दीप महा अर्चना, रात्रि 08.00 बजे से आदि सृष्टि महिला मंडल द्वारा भक्तिमय जैन भजन एवं रात्रि 09.00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें ।
श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन धर्मार्थ प्रन्यास, श्री जिन शासन तीर्थ क्षेत्र नाका मदार अजमेर द्वारा आयोजित समारोह में अध्यक्ष सुभाषचंद जैन चाड़ोसिया, महामंत्री कपिल जैन दनगसिया, मंत्री नागेन्द्र जैन दनगसिया, प्रचार प्रसार संयोजक राकेश जैन घीया, नरेंद्र पांड्या ने सकल जैन समाज से अधिकाधिक संख्या में आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की है ।

Please follow and like us:
Pin Share