Headlines

फिरोजाबाद में मुनि श्री सुरत्न सागर महाराज जी का ससंघ भव्य नगर प्रवेश

फिरोजाबाद-परम पूज्य मुनि श्री 108 सुरत्न सागर जी महाराज का पावन विहार गोंछ कोटला से श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर की ओर अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।समस्त जैन समाज एवं श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत हर्ष एवं सौभाग्य का विषय रहा कि पूज्य महाराज श्री का मंगल आगमन श्री पद्मप्रभ जिनालय, न्यू तिलक नगर में हुआ। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। समाज के लोगों ने मार्गों पर सुंदर रंगोलियां सजाईं, चोक पूरे एवं आरती की थाल सजाकर पूज्य संतों की अगवानी की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन न्यू तिलक नगर समाज से महाराज श्री की अगवानी हेतु उपस्थित हुए और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।श्री पद्मप्रभ महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा। सर्वप्रथम पूज्य महाराज श्री का पाद प्रक्षालन श्री 1008 पद्मप्रभ जिनालय समिति के प्रबंधक मनीष जैन, विकास जैन रपरिया, यश जैन, रोहन जैन के द्वारा श्रद्धापूर्वक सम्पन्न कराया गया। इसके पश्चात अर्घ समर्पण किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर भव्य आरती की गई। महाराज श्री ने भगवान पद्मप्रभ के मनमोहक दर्शन कर समस्त श्रद्धालुओं को धर्म, संयम एवं सदाचार का संदेश प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण “जय जिनेन्द्र” एवं मंगलमय उद्घोषों से गुंजायमान रहा। आगवानी में बिमलेश जैन सिंघई, मनीष जैन, विकास जैन, दिलीप कुमार जैन जखनिया, राजीव जैन रागी, अजय जैन सिंघई,  संजीव जैन,महेश चन्द्र जैन पप्पू, नरेंद्र कुमार जैन, यश जैन, नैतिक, रोहन जैन, वीर जैन, नमन जैन आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share