Headlines

अवैध शस्त्र से फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों किया गिरफ्तार

इटावा- पुलिस द्वारा हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया कब्जे से 1 राइफल 315 बोर (लाइसेंसी राइफल), 01 अवैध देशी पिस्टल 32 बोर, 01 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए गए। वादी सर्वेश सिंह पुत्र लालाराम निवासी ग्राम नगला सिंह मौजा मनिगांव, थाना चौबिया जनपद इटावा द्वारा थाना चौबिया पर तहरीर दी कि प्रार्थी के परिवार में विवाह समारोह था इसी दौरान रात्रि लगभग 1:00 बजे दूल्हा पक्ष के साथ आए सुदेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह एवं अशोक कुमार पुत्र सोवरन सिंह निवासी ग्राम नगला केहरी, थाना बेवर जनपद मैनपुरी द्वारा अवैध शस्त्रों से फायरिंग की गई । फायरिंग में प्रार्थी का पुत्र आयुष कुमार कमर में गोली लगने से घायल हो गया । सूचना पर थाना चौबिया पर मु0अ0सं0 71/2026 धारा 109(1)/351(3)/ बीएनएस व धारा 30 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना चौबिया पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी । इसी दौरान प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर वांछित/प्रकाश में आये कुल 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम थानाध्यक्ष चौबिया महेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक मान सिंह, कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल आनन्द पाल, कांस्टेबल अमनदीप द्वारा कार्यवाही की गई।

Please follow and like us:
Pin Share