Headlines

1 लाख वृक्ष लगाना ही मेरा प्रण है*: शास्त्री सौरभ शर्मा

भारत की राजधानी दिल्ली के तकनीकी क्षेत्र में विकसित विश्वविद्यालय आईआईटी दिल्ली के भैरव बाबा मंदिर में देवारण्य फाउंडेशन व Crishn Culam द्वारा वृक्षारोपण दिनांक 7 मई 2026 को किया गया। प्रोग्राम के मुख्य संयोजक एडवोकेट संदीप सनसनवाल ने बताया कि प्रकृति के संतुलन के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। वृक्षों के माध्यम से हमें ताजी हवा के साथ-साथ फल ,फूल, सुगंध और तपती गर्मी में छाया भी प्राप्त होती है। वृक्ष पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं एवं मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे शास्त्री सौरभ शर्मा फाउंडर Crishn Culam एवं लेखक, दिल्ली के द्वारा वृक्षारोपण कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर शास्त्री सौरव शर्मा ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमने वृक्षारोपण कार्य प्रारंभ किया है। भारत में एक लाख पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित बनाने का प्रण लेते हैं। प्रण को साकार करने के लिए समस्त दिल्ली वासियों को जोड़ने का आहान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप मे पधारे डॉ बृजेश मिश्र जी ने बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए आओ पेड़ लगाए प्रकृति को स्वच्छ बनाएं। इसी आहान के साथ हमने यह वृक्षारोपण कार्य आज प्रारंभ किया है और आगे भी करते रहेंगे आओ सभी मिलकर पेड़ लगाए और प्रकृति को बचाएं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे डॉ आलोक सिंह ने बताया कि वृक्ष लगाए पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं। एक वृक्ष बच्चों के नाम लगे। यह वृक्ष ही पर्यावरण के साथ-साथ हमारे पारिवारिक दायित्व जैसे फल फूल पत्तियां एवं औषधीय के रूप में मानव जीवन में उपयोगी है।देवारण्य फाउंडेशन फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष कृष्णा तिवारी ने बताया कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए हमें वृक्षारोपण कार्य करते रहना चाहिए। आओ पेड़ लगाए प्रकृति को बचाएं अपना फर्ज निभाएं। हमने समस्त दिल्ली एनसीआर में इस वर्ष एक लाख वृक्ष लगाने हेतु सभी से आहान करते हैं। सभी लोग हमसे जुड़े और प्रकृति को हरा भरा बनाने में हमारा सहयोग करें। अतिथि के रूप में पधारे अंकित जैन डायरेक्टर अहिंसा प्रभावना ने बताया कि वृक्षारोपण कार्य वातावरण के तापमान को संतुलन बनाए रखने में बड़ा ही महत्वपूर्ण है। वृक्ष ही यह निर्धारित करते हैं कि मानसून की दशा और दिशा क्या होगी। वृक्ष ही मानसून को अपनी और आकर्षित करते हैं और पृथ्वी का संतुलन बनाए रखते हैं। जिसमें श्री लाल बहादुर शास्त्री विश्वविद्यालय कि छात्रों समेत अनेक समाजसेवी गजेंद्र शर्मा, ऋषभ शर्मा, विशाल रागनी, सुरेंद्र, केशव कश्यप, चंद्राआदि सम्मिलित हुए।

Please follow and like us:
Pin Share