महावीर भगवान के सिद्वांतो को अपनायें-जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार

इटावा-महावीर जयंती के पावन अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार ने बताया कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म आज से लगभग 2625 वर्ष पूर्व हुआ था। जिन्हें वर्धमान, वीर, अतिवीर, सन्मति, से भी जाना जाता है, जिनके सिद्धांत आज के समय में प्रासंगिक हैं जैसे अहिंसा, सत्य , चोरी न करना अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य और “जियो और जीने दो” अहिंसा परमो धर्मः। यदि इन सिद्धांतों को पूरा विश्व, अंश मात्र ग्रहण करने लगे तो शांति, प्रेम, भाईचारा संभव है।उन्होंने सभी से अपील की कि महावीर स्वामी के सिद्धांतों को अपनाकर समाज में शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दें

Please follow and like us:
Pin Share