भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न

इटावा। सदर विधानसभा अन्तर्गत नारायण कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड आर्ट्स में विधानसभा के समस्त पांच मंडलो में जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 सकुशल संपन्न हुआ।
सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अनेकों जनकल्याणकारी योजनाए संचालित की जा रहीं हैं। सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के प्रत्येक जरूरतमंद तक बिना किसी भेदभाव व तुष्टिकरण के मिल रहा हैं। पूर्व सांसद रघुराज शाक्य ने कहा कि भाजपा का मूल दृष्टिकोण संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र के साथ जन-जन तक पहुचाना, और राष्ट्र प्रथम की विचारधारा का प्रसार करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता में कहा कि भाजपा का बूथ प्रबंधन उसकी चुनावी जीत का मुख्य स्तंभ है, जिसमें ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के तहत हर बूथ पर 21 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुख नियुक्त किए जाते हैं। डिजिटल युग में, पार्टी अब एसएमएस के बजाय सोशल मीडिया, प्रत्यक्ष जनसंपर्क और लाभार्थी संवाद पर ध्यान केंद्रित कर रही है। जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़ ने कहा कि भाजपा डिजिटल तकनीक का उपयोग कर सोशल मीडिया, नमो ऐप और सरल ऐप के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व राष्ट्रवादी विचारों का प्रसार कर रही है।
प्रशिक्षण अभियान में प्रमुख रूप से वर्ग प्रभारी डॉ रमाकांत शर्मा, वर्ग प्रमुख कृपा नारायण तिवारी, व्यवस्था प्रमुख व महामंत्री सतेन्द्र राजपूत, जिला महामंत्री हरनाथ कुशवाहा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनीता गुप्ता, वर्ग नियंत्रक संजीव भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा,कार्यक्रम प्रमुख अभिषेक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष विरला शाक्य अशोक चौबे, अनूप जाटव, अमित तिवारी, जिला मंत्री आयुष राज, संजू बाबू शाक्य, मधु तोमर, एडवोकेट प्रीति दुबे, जितेंद्र पाल, सुरेश राजपूत, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सोशल मीडिया जिला प्रमुख विमलेश शाक्य, आई टी प्रमुख शरद तिवारी सहित आदि मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share