इटावा-जनपद में स्मार्ट मीटर के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा मीडिया के साथ प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में अधीक्षण अभियंता इं. ऋषभ देव, अधिशासी अभियंता इं. एच.पी. मिश्रा (नगरीय वितरण खंड), इं. संतोष सोनी (वितरण खंड) एवं इं. कृष्ण कुमार (वितरण खंड सैफई) उपस्थित रहे।अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर के फायदे बताते हुए कहा कि इससे उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था मिलती है और वे अपने बिजली उपभोग की जानकारी रियल टाइम में प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही स्मार्ट मीटर ऐप के उपयोग, प्रीपेड प्रणाली एवं समय पर रिचार्ज करने की प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ता अपने बिजली खर्च पर बेहतर नियंत्रण रख सकते हैं और गलत बिलिंग जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। यह प्रणाली विद्युत वितरण को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है।
प्रेसवार्ता के दौरान आमजन से अपील की गई कि वे स्मार्ट मीटर प्रणाली को अपनाएं और समय-समय पर बैलेंस रिचार्ज कर सुचारु विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में सहयोग करें।इसके साथ ही उपभोक्ताओं से यह भी अनुरोध किया गया कि यदि उन्हें बिजली बिल, पोस्टपेड से प्रीपेड परिवर्तन या विद्युत विच्छेदन से संबंधित एसएमएस प्राप्त नहीं हो रहे हैं, तो वे अपना मोबाइल नंबर बिलिंग सिस्टम में अवश्य अपडेट कराएं। यह कार्य उपभोक्ता https://uppcl.org/� वेबसाइट पर स्वयं या संबंधित उपखंड/खंड कार्यालय में जाकर कर सकते हैं।
इटावा स्मार्ट मीटर को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रेसवार्ता मे दी जानकारी

