भिण्ड 10 फरवरी 2026/ कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में दिनांक 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, 18 फरवरी को रोजा, 03 मार्च को होली त्यौहार के अवसर पर साम्प्रदायिक सौहार्द, सुरक्षा व्यवस्था एवं सतर्कता बरतने के संबंध में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई।
बैठक में अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू, समिति सदस्यगण उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने बैठक के दौरान आगामी त्योहारों पर की जाने वाली प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में समिति सदस्यों से सुझाव लिए तथा तदनुसार कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि भिण्ड की ऐतिहासिक परम्परा को कायम रखते हुए सभी पर्व उमंग, उत्साह एवं आपसी भाईचारे के साथ मनायें।
सभी पर्व उमंग, उत्साह एवं आपसी भाईचारे के साथ मनायें – कलेक्टर

